पानीपत। राजकीय स्कूल इसराना में आयोजित टैलेंट प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करते हुए छात्र।
- फोटो : Panipat
इसराना। हरियाणा राज्य स्कूल परियोजना परिषद की ओर आयोजित टैलेंट सर्च प्रतियोगिताओं में खंड इसराना विभिन्न स्कूलों के कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता में मॉडल संस्कृति स्कूल इसराना अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ओवरऑल चैंपियन रहा।
खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजुअल आर्ट में 2-डी ब्वॉयज में मॉडल स्कूल इसराना से वंश प्रथम, मांडी स्कूल से विनय द्वितीय और गर्ल्स में मॉडल स्कूल इसराना से स्नेहा प्रथम, मॉडल स्कूल इसराना मानवी द्वितीय और 3डी ब्वॉयज में हड़ताड़ी स्कूल से नवीन प्रथम, गर्ल्स में मॉडल स्कूल से तन्वी प्रथम, खिलौना बनाने में मॉडल स्कूल से सुनील एवं सोनिया प्रथम रहे।
लोक नृत्य ब्वॉयज में मॉडल स्कूल इसराना से उत्तर प्रथम एवं गर्ल्स में मॉडल स्कूल इसराना प्राची प्रथम रहीं। नृत्य क्लासिकल गर्ल्स डाहर स्कूल से रोशनी और ब्वॉयज में जागलान मॉडल स्कूल इसराना से यश प्रथम रहे। लोक गायन में डाहर स्कूल से हर्षित एवं साक्षी प्रथम और शास्त्रीय गायन में इसी स्कूल से प्रिंस एवं विशाखा प्रथम रहे। वाद्य संगीत शास्त्रीय में डाहर स्कूल से प्रवीण एवं नेहा प्रथम और वाद्य लोक संगीत में डाहर स्कूल से नेहा और मॉडल स्कूल से साहिल प्रथम रहे। थियटर में मिमिक्री कर मॉडल स्कूल संजय प्रथम, माइम में मॉडल स्कूल से जयंत एवं गर्ल्स इसी स्कूल से रिया मॉडल प्रथम रहीं। मोनो एक्टिंग में मॉडल स्कूल इसराना से शिवम प्रथम रहे।
यह जानकारी खंड संयोजक प्रदीप मलिक एवं बीआरपी विजय कुमार ने दी। प्रतियोगिताओं का आयोजन बीईओ इसराना कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुआ। कार्यवाहक बीईओ इसराना जोगिंदर सिंह ने बताया कि खंड इसराना के स्कूलों में टैलेंट सर्च प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों ने खंड स्तर पर भाग लिया। निर्णायक मंडल में नृत्य विधा में ज्योति घनघस मांडी, सुमन डीपीई शाहपुर, विजुअल आर्ट में दुर्गेश कुमार मांडी, प्रदीप मलिक इसराना, संगीत में सतीश कुमार, अनिल कुमार परढ़ाना एवं थिअटर में विपिन कुंडू ने भूमिका अदा की।