- खंड स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को खंड स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पानीपत खंड के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने अलग-अलग गतिविधियों में भाग लिया। जिला परियोजना समन्वयक और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कला उत्सव की सभी पांच गतिविधियों में राजकीय मॉडल संस्कृति फॉरेस्ट माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
पांचों गतिविधियों में क्लासिकल वोकल, ग्रुप फोक डांस, क्लासिकल डांस, क्लासिकल विंड इंस्ट्रूमेंट तथा क्लासिकल रिदम शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 23 व 25 अगस्त को खंड स्तर पर आयोजित साइंस ड्रामा में भी राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है। मौके पर उपप्रधानाचार्य राममेहर, सुधीर छाबड़ा, डॉ. हेमा रमन, सत्यपाल, प्रवीन, नीरज, पंकज, सुमन, मोनिका व पूनम शर्मा उपस्थित रहे।
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में कला उत्सव में भाग लेते विद्यार्थी।