फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यालयों में बनेगी पोषण वाटिका, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

Wed, 27 Aug 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

इसराना। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मौलिक शिक्षा विभाग पंचकूला, संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम और स्पीड सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मॉडल संस्कृति विद्यालय में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में इसराना ब्लॉक के सभी सरकारी विद्यालयों के मिड-डे मील इंचार्जों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेके नांदल ने शिक्षकों को विद्यालयों में प्राकृतिक एवं जैविक विधि से पोषण वाटिका विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने इसकी देखरेख, संरक्षण और विभिन्न ऋतुओं के अनुसार सब्जियां व फल उगाने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड फूड प्रोग्राम की ओर से हरियाणा राज्य में कार्यक्रम का संचालन देख रहे आदर्श त्रिपाठी ने इस योजना की मुख्य विशेषताओं को विस्तार से समझाया और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण शिविर का संचालन इसराना खंड कॉ-ओर्डिनेटर आकाश मलिक ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक पानीपत नकुल कुमार, स्पीड सोसाइटी के जिला समन्वयक और मतलौडा खंड से मुरलीधर व टीम लीडर आबिद चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें