फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हैलीपैड पर सैर कर रहे व्यक्ति से मोबाइल झपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 में हैलीपैड पर शनिवार शाम को सैर कर रहे व्यक्ति के पास से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया। व्यक्ति ने शोर मचाया तो बदमाश सेक्टर 13-17 के चौक की तरफ से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। घटना स्थल के आस-पास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

वारदात शनिवार देर शाम को हुई। तहसील कैंप क्षेत्र के विकास नगर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को सैर करने के लिए सेक्टर-13-17 स्थिति हैलीपैड की ओर गया था। उसी समय उसकी बेटी का फोन आ गया।
जिसके बाद वह बेटी से फोन पर बात करने लगा। जब वह यूनियन बैंक से कुछ आगे पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और मोबाइल फोन झपटकर ले गए। उसने बदमाशों को रोकने के लिए शोर मचाया तो वह सेक्टर-13-17 चौक की ओर भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद वह सीधे थाने पर पहुंचा और पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें