फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विधायक ने शिवाजी स्टेडियम में खिलाड़ियों को भेंट किए बास्केटबॉल के खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज ने बुधवार को शिवाजी स्टेडियम में बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अपने निजी कोष से बास्केटबॉल के खंभे भेंट किए। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला। विधायक ने बास्केटबॉल खेलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। विधायक प्रमोद कुमार विज ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और खेल उन्हें अनुशासन, टीम भावना तथा स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, इससे वे अपने खेल कौशल को निखार सकते हैं और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, पुरस्कार और प्रोत्साहन कर रही है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीतियों के कारण युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है और प्रदेश आज खेल के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष योगेश शर्मा, पार्षद तरुण गांधी, अशोक कटारिया, अमित नारंग, पार्षद पति प्रीतम गुर्जर, कमल अरोड़ा, पूर्व मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र तनेजा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें