पानीपत। सीएम मनोहर लाल को मांग पत्र देते हुए विधायक प्रमोद विज।
- फोटो : Panipat
पानीपत। अब उद्यमियों में सेक्टर-29 की एन्हांसमेंट की दोबारा गणना का नोटिफिकेशन जल्द लागू होने की उम्मीद जागी है। उद्यमियों की मांग पर शहरी विधायक प्रमोद विज ने मंगलवार को चंडीगढ़ में सीएम मनोहरलाल से मुलाकात की। मांग पत्र सौंपकर नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की। सीएम ने उन्हें जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
एचएसवीपी की ओर से पहले लगभग 417 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से एन्हांसमेंट के रूप में शुल्क लिया जाता था। इसकी दोबारा गणना कर 330 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया। उद्यमियों की मांग थी कि ये भी गलत है। उनसे गलत तरीके से एन्हांसमेंट ली जा रही है। सरकार ने उद्यमियों की मांग पर इसे 97 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया लेकिन सरकार की ओर से अब तक इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
जल्द समस्या का होगा समाधान- विज
सीएम को उद्यमियों की समस्या का मांग पत्र सौंप दिया गया है। सीएम ने आश्वासन दिया है कि लोकहित में जल्द फैसला लिया जाएगा। उद्यमियों की समस्या को लेकर सरकार गंभीर है।
-प्रमोद विज, विधायक पानीपत शहरी।