फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनाज मंडी में विधायक मनमोहन बढ़ाना ने लिया धान खरीद व्यवस्था का जायजा

विज्ञापन
मंडी में धान व्यवस्था का जायजा लेते विधायक मनमोहन भड़ाना। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। समालखा अनाज मंडी में सोमवार को विधायक मनमोहन बढ़ाना ने पहुंचकर धान की आवक एवं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर फसल की आवक, खरीद व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
विधायक ने किसानों से उनकी समस्याएं भी जानीं व संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने व किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मनमोहन भड़ाना ने बताया कि मंडी में धान की आवक शुरू हो चुकी है। अब तक मंडी में व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं और कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। किसानों ने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में भी खरीद प्रक्रिया इसी प्रकार व्यवस्थित बनी रहेगी। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की आवक बढ़ने के साथ मंडी में व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखी जाए व किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें