फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गणेशोत्सव में विधायक मनमोहन भड़ाना ने किया गणपति पूजन

Fri, 05 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
रघुनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मनमोहन भड़ाना को सम्मानित करते समिति के सदस्य। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। मॉडल टाउन स्थित रघुनाथ मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक मनमोहन भड़ाना ने मंदिर में गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान रघुनाथ मंदिर सभा के अध्यक्ष प्रदुमन गुल्यानी, गणेश महोत्सव कमेटी अध्यक्ष कुलभूषण अरोडा, लवंत राय मल्होत्रा, मन्नू छाबड़ा, भाजपा जिला सचिव नरेश बेनीवाल ने शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर विधायक को सम्मानित किया। इससे पहले महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक वरुण चोपड़ा और ईश वधवा ने राधा कृष्ण के भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। नी मैं नचना श्याम दे नाल आज मेनू नच लेन दे भजन पर महिलाओं ने डांडिया के साथ खूब धमाल किया। भजन गायक वरुण चोपड़ा और इश वधवा को रघुनाथ मंदिर सभा, श्री बजरंग सेवा मंडल, हरमिलाप धर्मार्थ समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मनमोहन भड़ाना ने कहा कि भगवान गणेश के जन्म का उत्सव हमें एकता, सद्भाव और दृढ़ निश्चय का संदेश देता है। हमें भगवान गणेश के गुणों को अपनाना चाहिए और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। भगवान गणेश रिद्धि-सिद्दी के दाता हैं। भगवान गणेश का आशीर्वाद हम सबके जीवन को सुखमय और समृद्ध बनाएं यही मेरी प्रार्थना है। इस मौके पर सुभाष मल्होत्रा, अजय मल्होत्रा, श्याम पटेला, वेद कुमार, राजेंद्र टंडन, इंद्रलाल कुमार, लवली सखूजा, कौशल, अंजलि अरोड़ा व शिवानी खुराना मौजूद रहीं।

रघुनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मनमोहन भड़ाना को सम्मानित करते समिति के सदस्य। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें