फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बैडमिंटन कोर्ट का विधायक व मेयर ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
बैडमिंटन कोर्ट का रिबन काट शुभारंभ करते शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
पानीपत। रोटरी मिडटाउन पानीपत के माॅडल टाउन स्थित हाल में नए रेनोवेटेड साउंड प्रूफ और सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट शुरू किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी ने इसका उद्घाटन किया। इससे पूर्व क्लब के अध्यक्ष दीपक बजाज, सचिव जगदीश अरोड़ा और प्रोजेक्ट चेयरमैन संजय कटारिया ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। शहरी विधायक प्रमोद विज ने नए रेनोवेटेड, साउंड प्रूफ और सिंथेटिक कोर्ट को देखकर क्लब अध्यक्ष दीपक बजाज और सभी सदस्यों के प्रयास की प्रशंसा की। क्लब के वरिष्ठ सदस्य 65 वर्षीय सतीश महाजन भी इसी क्लब की देन हैं। उन्होंने हाल ही में भूपेंद्र नांदल के साथ पानीपत की तरफ से हरियाणा स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत हासिल की।
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि वे क्लब के किसी भी कार्य के लिए हमेशा तत्पर हैं। रोटरी पानीपत मिड टाउन हर आयु के लोगों के स्वास्थ्य का खेल के जरिये ख्याल रख रहा है। इसके लिए क्लब का कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर रोटरी ऐंस मीनाक्षी बजाज, सिम्मी अरोड़ा, रंजना कटारिया, रितु खुराना, रीना चांदना, वरिष्ठ सदस्य रंजीत भाटिया, सुदर्शन कुमार चुघ, सुनील बवेजा, सुरेश बजाज, राजीव बजाज, जसविंदर सिंह, कुंदन चांदना, अजेश गोयल, नीरज अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, अमिताभ अवस्थी, विवेक खुराना व मुकेश मदान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें