फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लाठी प्रतियोगिता में एमजेआर कराटे एकेडमी ने झटके तीन पदक

Fri, 17 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते कोच व एकेडमी निदेशक कंवर ​रविंद्र सैनी। संस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। प्रदेश की प्रथम लाठी प्रतियोगिता में एमजेआर कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए हैं। प्रथम हरियाणा लाठी प्रतियोगिता का आयोजन सूरज स्पोर्ट्स एकेडमी हिसार में 11 अक्टूबर को किया गया था। इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कोच मुकेश सरोहा ने बताया कि एमजेआर कराटे एकेडमी के खिलाडि़यों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जिसमें स्वर्ण पदक राशि व रजत पदक रोशनी और यश सरोहा ने जीता है। एकेडमी निदेशक कंवर रविंद्र सैनी ने बताया कि एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। एकेडमी में पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत और उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें