फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिशन बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा आज, शामिल होंगे 2143 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना मिशन बुनियाद लेवल-2 परीक्षा शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। जिले के आठ केंद्रों पर आयोजित होने वाले परीक्षा में 2143 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिला शिक्षा विभाग ने भी परीक्षा के आयोजन की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सभी जगह केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और सहायक स्टाफ की तैनाती की गई है। विद्यालय प्रबंधन को भी पहले विद्यार्थियों को समय पर केंद्र में भेजने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा, इसके अलावा आधार कार्ड भी साथ लाना अनिवार्य किया गया है। आवश्यक दस्तावेजों के बिना किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस यह अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें