फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप से मिली राहत

विज्ञापन
जिला सचिवालय के पार्क में दोपहर के समय धूप में बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। कोहरा एक बार फिर लौट आया था। बारिश और ओलावृष्टि के बाद वीरवार को कोहरा छा गया। तड़के करीब पांच बजे दृश्यता 500 मीटर तक रही, ऐसे में लोगों की दिनचर्या कुछ समय के लिए प्रभावित रही और वाहनों की रफ्तार कम हुई। दिन में धूप निकलने से कोहरे से राहत मिली लेकिन ठिठुरन बनी रही। मौसम विशेषज्ञ ने कई दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

माघ माह में दो बार बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार को पूरा दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। बुधवार देर रात को कोहरा पड़ने लगा। वीरवार को सुबह चारों तरफ कोहरा छाया रहा। जिले में कोहरे ने फिर से दस्तक दी है जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। कोहरे का असर बढ़ने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सुबह 10 बजे तक कोहरा पड़ा रहा, इसके बाद दिन में धूप निकलने से कोहरे से निजात मिली लेकिन पूरा दिन ठिठुरन बनी रही, वहीं किसानों के चेहरे खिले हुए हैं क्योंकि ठंंड बढ़ने से फसल उत्पादन बढ़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि वीरवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। अगले सप्ताह मंगलवार को बारिश हो सकती है। माघ माह में दो बार हुई बारिश ने गेहूं और सरसों की फसल में खाद का काम किया है और इस समय कोहरे पड़ने से फसलों का उत्पादन अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें