फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बुनियाद योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त होने को है। शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से संचालित बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 24 दिसंबर मंगलवार को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश में 207 और जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। जिले में परीक्षा केंद्रों पर करीब 6300 विद्यार्थियों के परीक्षा देने की संभावना है। बुनियाद योजना के लिए जिले में 6338 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। मिशन बुनियाद में गत वर्ष के मुकाबले इस बार 2659 अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। गत वर्ष जिले में 3679 विद्यार्थियों ने बुनियाद के लिए पंजीकरण करवाया था। प्रदेशभर से मिशन बुनियाद के लिए 76,221 बच्चों ने पंजीकरण करवाए हैं। पंजीकरण करवाने में पानीपत प्रदेश में पहले स्थान पर है। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन



परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश
एक केंद्र पर करीब 350 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। केंद्र के एक कक्ष में 40-50 विद्यार्थी बैठ सकेंगे। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड या आधार कार्ड की प्रति अपने साथ रखनी होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र में प्रवेश करना होगा। यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में देर से पहुंचता है तो उसे अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम लिखा होगा। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से डीएसएस को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विद्यालय मुखिया परीक्षा के लिए अधीक्षक के रूप में काम करेगा।

जिला व खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण
निदेशालय की ओर से जारी निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी या खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा के दौरान केंद्र पर औचक निरीक्षण कर सकेंगे। स्कूल मुखिया को विद्यार्थियों द्वारा भरी हुई ओएमआर शीट व अटेंडेंस शीट का एक पैकेट तथा बिना इस्तेमाल की ओएमआर शीट के पैकेट को जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन



बुनियाद परीक्षा के लिए जिले में बनाएं केंद्र
पानीपत खंड (चार केंद्र)-
केंद्र का नाम प्रश्न-पत्र संख्या
जीजीएसएसएस मॉडल टाउन - 385
जीएमएसएसएसएस जीटी रोड- 785
जीएसएसएस सिवाह - 385
जीएसएसएस तहसील कैंप - 385


मतलौडा खंड (चार केंद्र)-

केंद्र का नाम प्रश्न-पत्र संख्या

जीजीएसएसएस मतलौडा - 300

जीएमएसएसएसएस मतलौडा- 300

जीएसएसएस नारा - 250

जीएसएसएस सिठाना - 350


बापौली खंड (चार केंद्र)-

केंद्र का नाम प्रश्न-पत्र संख्या

जीजीएसएसएस बापौली - 355

जीएसएसएस बापौली- 455

जीएसएसएस खोजकीपुर - 355

जीएसएसएस सनौली खुर्द - 355


इसराना खंड (तीन केंद्र)-

केंद्र का नाम प्रश्न-पत्र संख्या

जीजीएसएसएस इसराना - 315

जीएमएसएसएसएस इसराना- 265

जीएसएसएस नौल्था - 265



समालखा खंड (तीन केंद्र)-

केंद्र का नाम प्रश्न-पत्र संख्या

जीएसएसएस मछरौली - 350

पीएम श्री जीएसएसएस समालखा- 350

पीएम श्री पावटी - 350



वर्जन-
बुनियाद योजना के तहत 24 दिसंबर को लेवल-1 की परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इसको लेकर प्रदेश में 207 और जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विभाग की ओर से परीक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। योजना में चयनित होने वाले बच्चे नि:शुल्क कोचिंग का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

- संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें