फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोस्त को बैग दे लापता हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव स्थित नए बस स्टैंड से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक अपने दोस्त को अपना बैग देकर फैक्ट्री आने की बात कहकर लापता हुआ। युवक के पिता उसकी गुमशुदगी की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह दो बेटों का पिता है। उसका बड़ा बेटा सचिन सिवाह के पास फैक्ट्री में काम करता है। दो जनवरी को बस स्टैंड के पास सचिन ने अपने दोस्त राजू को अपना बैग देकर कहा था कि वह घर नहाकर फैक्ट्री में आएगा। वह उसका बैग ले जाए। सचिन न तो फैक्ट्री में गया और न ही घर आया। वह तीन दिन से लापता है। उसका मोबाइल भी बंद है। उन्होंने अपने स्तर पर सचिन की काफी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। उनकी पुलिस से मांग है कि सचिन की तलाश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें