संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई चार साल की बच्ची मिली
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरिनगर स्थित शनि मंदिर के पास से एक चार साल की बच्ची शुक्रवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जो शनिवार को जीआरपी यार्ड के पास से बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को टुनु चौहान स्थायी निवासी गांव पैमार थाना पुननपुन जिला पटना बिहार, हाल निवासी हरिनगर शनि मंदिर ने बताया कि उसकी चार साल की बेटी का नाम गुरुमा है।
जो शुक्रवार शाम करीब 3.30 बजे अचानक से कहीं गुम हो गई। इसकी उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। बच्ची के पिता टुनु चौहान ने बताया कि उनकी बेटी मिल गई है। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची सकुशल मिल गई है। उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।