माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। किशनपुरा में पुरानी रंजिश के चलते पुरानी कहासुनी के चलते घर में घुसकर लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें महिला और उनके ससुर को गंभीर चोट लगी हैं। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। किशनपुरा की स्वीटी ने पुलिस को शिकायत दी है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह सबमर्सिबल चलाने को लेकर पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अजय अपने साथियों के साथ हथियार लेकर आया। उनके घर में घुसकर उनके ससुर के साथ मारपीट शुरू कर दी। वह बीच-बचाव करने आई तो उनके और उनके पति पर भी हमला कर दिया। इससे उनको गंभीर चोट आई हैं। सेक्टर-29 थाना प्रभारी रोबिन ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।