फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सहेली के पास रोहतक गई नाबालिग लापता

Sun, 12 Nov 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। गढ़ी सिकंदरपुर गांव निवासी एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह सात दिन पहले रोहतक में अपनी सहेली के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। मां ने शिकायत पर पानीपत एसपी के आदेश पर पुराना औद्योगिक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह पहले किशनपुरा में रहती थी, लेकिन अब वह गांव गढ़ी सिकंदपुर में रह रही है। उसकी नाबालिग बेटी सात दिन पहले रोहतक में रहने वाली सहेली के जन्मदिन में शामिल होने की बात कहकर घर से गई थी। बेटी अब तक नहीं लौटी। बेटी का फोन बंद आ रहा है। उसे आशंका है कि उसकी बेटी को झज्जर का रहने वाला अंकित बहला-फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन

वह बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत करता था। उसने अंकित को मना किया तो उसने बेटी को घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी थी उन्होंने मॉडल टाउन थाना पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी थी, पुलिस ने उसे रोहतक में बेटी गुम होने की बात कहकर रोहतक भेज दिया। वहां गई तो वहां से वापस पानीपत भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने एसपी पानीपत को शिकायत दी। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। उन्हीं के आदेश पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे आंशका है कि उसकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें