फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हत्या के मामले में नाबालिग गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-वन पुलिस टीम ने होली के दिन किशनपुरा में अरुण की चाकू व ईंट से वार कर हत्या करने के मामले में एक नाबालिग आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि मामले में अब तक नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। टीम ने बुधवार शाम को ही सूचना पर आरोपी सन्नी निवासी धीवर पटना बिहार हाल किशनपुरा को चौटाला रोड से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने मामले में फरार चल रहे आरोपी चिंटू, एक नाबालिग और तीन अन्य के साथ मिलकर अरुण की हत्या करना स्वीकारा किया था। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि फरार आरोपी चिंटू की गत जनवरी माह में अरुण के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें