फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा आठ डिग्री तक आया और हवा चली 2.3 किलोमीटर प्रतिघंटा

Wed, 20 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी लगातार जकड़ती जा रही है और न्यूनतम तापमान लुढक कर आठ डिग्री पर आ गया है। वहीं 2.3 किलोमीटर प्रतिघंटा से बह रही हवाओं ने भी सर्दी बढ़ा दी।
विज्ञापन


लोग सर्दी के चलते दिन के वक्त भी घरों व गर्म कपड़ों में दुबके रहे। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे तक मौसम में यथास्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

बुधवार को मौसम में एक साथ बदलाव आ गया और सुबह आसमान में बादल बन गए। आसमान में पूरा दिन बादल छाए रहे। जिसके चलते पूरा दिन सूर्यदेव दर्शन नहीं हो सके।

ऐसे में अधिकतम तापमान भी घट गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

 हवा की गति 2.3 किलोमीटर प्रतिघंटा से चली। जिसके चलते दिन के वक्त सर्दी बढ़ गई। सर्दी के चलते शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए और सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा समय से पहले सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 24 घंटे तक भी मौसम इसी तरह से बना रहेगा।

तीन एक्सप्रैस ट्रेन रद, आधा दर्जन लेट
बुधवार को धुंध छाई रही। जिसके चलते रेल व बस यातायात बाधित रहा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 12497 शान-ए-पंजाब रद रही। 14217 ऊंचाहार एक्सप्रैस सात घंटे, 11057 दादर एक घंटा, 12919 मालवा ढाई घंटे, 12715 सचखंड एक्सप्रैस तीन घंटें व 14732 बठिंडा एक्सप्रैस आध घंटा लेट पहुंची। अमृतसर से चलकर नांदेड जाने वाली 12717 सचखंड एक्सप्रैस व नई दिल्ली से चलकर अमृतसर जाने वाली 12459 सुपर एक्सप्रैस रद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें