फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदेश उर्फ बाबा से छह रिमांड में राज नहीं उगवा सकी पुलिस

Wed, 20 Jan 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा थाना पुलिस चूरापोस्त के माफिया से छह दिन के प्रोडेक्शन रिमांड के दौरान सच नहीं उगलवा सकी है। पुलिस ने छह दिन का रिमांड पूरा होने के बाद सुदेश उर्फ बाबा को कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन


जहां पुलिस ने अदालत में सुदेश उर्फ बाबा के दो दिन के रिमांड की दलील रखी। पुलिस की दलील को स्वीकारते हुए कोर्ट ने सुदेश उर्फ बाबा को दोबारा दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस सुदेश उर्फ बाबा से चूरापोस्त मामले का सच उगवाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश के बहुचर्चित चूरापोस्त मामले के मुख्य सरगना सुदेश उर्फ बाबा का पुलिस रिमांड पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने छह दिन के रिमांड के दौरान भी सुदेश उर्फ बाबा से मामले का सच नहीं उगलवा पाई है। पुलिस सुदेश से चूरापोस्त मामले में उसके पुराने सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

सुदेश के छह दिन के रिमांड के दौरान सभी इसकी उम्मीद कर रहे थे, कि मामले में कुछ और भी पुलिस कर्मियों के नाम सामने आ सकते है।

लेकिन पुलिस चूरापोस्त सरगना से सच उगलवा पाने में कामयाब नहीं हो पाई है। जिस कारण मामले की जांच थम सी गई है। पुलिस ने मंगलवार को सुदेश को दोबारा कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।

यह है मामला
विदित है कि 24 दिसंबर को सीआईए टू के चार थानेदारों जयबीर सिंह, देवेंद्र सिंह,कृष्ण कुमार और नरेश ने सुदेश उर्फ बाबा निवासी गांव बसेडा के घर से 13 क्विंटल चूरापोस्त और तीन किलो अफीम बरामद की थी।

 पुलिस को 9 क्विंटल चूरापोस्त ट्रक से मिली थी। चारों थानेदारों ने सुदेश उर्फ बाबा से 30 लाख रुपये लेकर उसे केस से बाहर कर दिया था।

चालाक थानेदारों ने 23 क्विंटल चूरापोस्त ट्रक से बरामद दिखाई, जबकि मामले का सरगना यूनिस निवासी बसेड़ा और अवतार सिंह निवासी कपूरथला को बना दिया गया था।

थानेदारों ने 28 दिसंबर को सुदेश को दस किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार भी दिखा दिया था। आईजी की स्पेशल टीम ने मामले की जानकारी आईजी श्रीकांत जाधव को दी थी।

आईजी के निर्देश पर सीआईए टू के प्रभारी समेत और साइबर सेल के प्रभारी होशियार सिंह समेत पूरे सीआईए टू थाने को लाइन हाजिर कर दिया था।

बाद में पुलिस ने चारों थानेदारों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद सीआईए-टू प्रभारी को भी सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने सुदेश उर्फ बाबा को दोबारा कोर्ट में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया था।

चूरापोस्त मामले के मुख्य आरोपी सुदेश उर्फ को दोबारा कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। सुदेश उर्फ बाबा से मामले का सच उगलवाने की कोशिशें की जा रही है।
विज्ञापन

दलबीर सिंह, डीएसपी सिटी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें