फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीवर और पानी की व्यवस्था कराएं मंत्री जी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को बाबरपुर व सिवाह गांव में जन समस्या सुनी। बाबरपुर के लोगों ने सीवर व पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। सिवाह गांव के लोगों ने नलकूप लगवाने की मांग उठाई। इन गांवों में मंत्री के समक्ष सौ शिकायतें पहुंचीं, जिसके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महिपाल ढांडा ने कहा कि विकास के मामले में राज्य सरकार ने सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर कार्य किया है। पूरे प्रदेश में समान रूप से प्रदेश का विकास करने में अहम भूमिका निभाई है। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोग अपनी निजी समस्याओं को लेकर भी आते हैं। जिन पर ठोस कार्रवाई की जाती है। मंत्री ने अधिकारियों को भी लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान करने के निर्देश हैं। इससे पहले महिपाल ढांडा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। बाबरपुर के लोगों ने सीवर व पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। ब्लॉक समिति सदस्य कुसुम ने वाल्मीकि आश्रम में हाल बनाने की मांग की। सुखबीर, जयवीर, जयपालख्रा मपाल व जोरा सिंह ने दिल्ली पैरलल नहर पर छठ घाट बनवाने की मांग की। सिवाह गांव की बाजीगर जाति के लोगों ने नलकूप लगवाने की मांग की। मंत्री ने उनको यह कार्य जल्द कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर बिजली निगम के एसडीओ नरेंद्र जागलान, सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश, क्रीड डिपार्टमेंट के पवन राना, मार्केटिंग बोर्ड के जेई विकास, हरियाणा विकासशील सरपंच संगठन के प्रधान नरेंद्र कादियान, खजांची सुरेंद्र कौशिक, देवेंद्र व राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें