फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संयुक्त व्यापार मंडल समिति ने बनाए तीन उप प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। संयुक्त व्यापार मंडल समिति की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें दो सरपरस्त के साथ तीन उप प्रधान बनाए हैं। इसके साथ बाजार समिति को और मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्या के समाधान पर खुलकर चर्चा की। जिसमें बाजार में पानी निकासी के साथ अतिक्रमण की समस्या का समाधान निकालने पर चर्चा की।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल समिति की बैठक शनिवार को एक निजी होटल में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान कृष्ण अग्रवाल ने की। जिसमें सभी बाजारों के प्रधानों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधान कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि शेरचंद्र कपूर व तिलकराज खट्टर को सरपरस्त आौर अशोक सलूजा को चेयरमैन बनाया गया है। उपप्रधान महिंद्र सिंह, सुनील चावला व राजेश गुप्ता को बनाया गया है। महासचिव विशाल वर्मा, सह-सचिव फौजी मैहला व अजय मेहता, खजांची सचिन जताना, सह खजांची महिंद्र आहूजा, आडिटर वेद वर्मा व मीडिया प्रभारी नितिन मनोहर नागपाल को बनाया गया है। प्रधान कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि बाजार और शहर में गंदगी का आलम है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में लोगों का सड़कों से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। वे सोमवार को नगर निगम आयुक्त से मिलकर समाधान की मांग करेंगे। समिति इसको लेकर अपना सहयोग और सुझाव भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें