फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: एक्शन मोड में दिखाई दिए मंत्री कृष्णकुमार बेदी, TDI कंपनी के मालिक को गिरफतार करने के दिए आदेश

Mon, 30 Dec 2024 02:27 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

निकाय चुनाव पेपर बैलेट से कराने के सवाल पर कहा कि कौनसी कांग्रेस ने यह बात उठाई हैं यहां हुड्डा, सुरजेवाला और शैलजा की अलग अलग कांग्रेस है। ईवीएम पर चुनाव पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के नेता पहले अपने पद से इस्तीफा दें।
विज्ञापन
मंत्री कृष्णकुमार बेदी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिती की बैठक में सामाजिक न्याय मंत्री कृष्णकुमार बेदी ने एक मामले की सुनवाई करते हुए टीडीआई सीटी के मालिक समेत अन्य अधिकारियों को गिरफतार करने के आदेश दिए है। कंपनी अधिकारियों ने इस पर अपनी सफाई दी और 15 जनवरी तक का समय मांगा। मंत्री ने स्थानिय लोगों से चर्चा की और उनकी सहमति पर कंपनी को मूलभूत सुविधा देने के लिए 15 दिन का समय दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद भी इसका निपटारा न करने पर आगामी कार्रवाई के आदेश दिये। मंत्री के सामने यहा 15 मामलों को रखा गया। जिनमे से आठ का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। सात शिकायतों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर आगामी कार्रवाई के आदेश दिए। इन शिकायतों को आगामी बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने यहां निकाय चुनाव पेपर बैलेट से कराने के सवाल पर कहा कि कौनसी कांग्रेस ने यह बात उठाई हैं यहां हुड्डा, सुरजेवाला और शैलजा की अलग अलग कांग्रेस है। ईवीएम पर चुनाव पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के नेता पहले अपने पद से इस्तीफा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें