फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर आया, सुबह व शाम को बढ़ने लगी हल्की धुंध

Tue, 25 Nov 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नवंबर माह समाप्त होने से पहले ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास रहने लगा है। ऐसे में लोगों ने पूरा दिन गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया। हवा करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत रही। जबकि सुबह व शाम के सर्दी अिा हवा की रफ्तार कम होने से दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सुबह व शाम के समय साथ दिन में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास रहने लगा है। सुबह व शाम के समय आसमान में हल्की धुंध छाने लगी है जिससे वाहनों की रफ्तार प्रभावित होने लगी है। सोमवार को अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रही। हवा की रफ्तार कम होने से लोगों को दिन में ठंड से राहत मिली लेकिन शाम पांच ही आसमान में धुंध छाने शुरू हुई जिससे ठंड महसूस की गई।
इसराना निवासी कृष्ण ने बताया कि वह अपनी बाइक से पानीपत ड्यूटी पर जाता है लेकिन सुबह व शाम के समय ठंड बढ़ने से अब वह बस या ऑटो रिक्शा से ड्यूटी पर जाता है क्योंकि पानीपत पहुंचने में आधे घंटे का समय लग जाता है इतनी देर ठंड में बाइक चलाना मुश्किल हो जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस सप्ताह तापमान में कमी आ सकती है। अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। बदलते मौसम में लोगों को अपने साथ बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। बढ़ती ठंड गेंहू की पैदावार के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

सोमवार 25/10
मंगलवार 24/9
बुधवार 24/8
वीरवार 24/9
शुक्रवार 24/11
शनिवार 24/9
रविवार 23/10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें