फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नहर में बहा प्रवासी युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना । गांव सिवाह के पास यमुना लिंक नहर में एक प्रवासी युवक डूब गया। युवक नहर में नहाने गया था। अब तक युवक का सुराग नहीं लगा है। इसराना थाना पुलिस व गोताखोर युवक की नहर में तलाश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राकेश तिवारी निवासी रायपुर कोड़ा , जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव सिवाह के पास एक फैक्टरी में रहता है और इसी में काम करता है। उसका बेटा प्रवल तिवारी (20) भी फैक्टरी में काम करता था। वह रविवार दोपहर सिवाह के पास नहर में नहाने गया था। इसके बाद वो लौटकर नहीं आया। उसके नहर किनारे कपड़े मिले हैं। अब तक उसका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें