फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संदिग्ध हालात में प्रवासी ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण केंद्र के पास एक प्रवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हाे गई। बताया जा रहा है कि उसको खून की उल्टी आ रही थी। जीआरपी ने पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के रोहतास जिले के दोहला घाट गांव निवासी कृष्ण यादव (20) वीरवार को दोपहर के समय रेलवे स्टेशन की टिकट आरक्षण खिड़की के पास बैठा था। उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और खून की उल्टी आई। उसको तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जीआरपी के जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

इस बारे में परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें