फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अधेड़ ने यमुना में लगाई छलांग

विज्ञापन
यमुना में युवककी तलाश करते गोताखोर। सोशल मीडिया
विज्ञापन
समालखा। बिलासपुर गांव के पास यमुना में एक अधेड़ ने छलांग लगा दी जिसकी गोताखोर तलाश कर रहे हैं। रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे की घटना बताई जा रही है। यमुना में छलांग लगाने वाला बिलासपुर गांव निवासी जयबीर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बिलासपुर गांव निवासी 44 वर्षीय जयबीर दोपहर बाद तीन बजे यमुना पुल पर पहुंचा। वहां उसने अपनी साइकिल खड़ी की इसके बाद नदी में छलांग लगा दी। जयबीर शादीशुदा और एक लड़के का पिता है।
सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे व उसकी तलाश शुरू की। अधेड़ यमुना में क्यों कूदा इसका पता नहीं चल पाया है। गोताखोर राकेश आर्य हथवाला व हथवाला चौकी प्रभारी बलेश ने बताया कि उसकी तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें