फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के सेक्टर-11 में गंदा नाला पटरी पर हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जोगिंद्र (52) निवासी सेक्टर-11 की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच की। बुधवार को मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
रिसालू निवासी अभिमन्यु ने बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर-11 में रह रहे हैं। मंगलवार रात को उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता का शव मंदिर के हनुमान मंदिर के पास नाला पटरी पर पड़ा है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन

मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही थी कि उनकी मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना चांदनीबाग प्रभारी महीपाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हुई है। बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें