फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच टीमों ने टीबी उन्मूलन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
सिवाह पीएचसी में जांच करते टीम के सदस्य। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की प्रदेश स्तरीय 17 सदस्यीय पांच टीमों ने बुधवार को जिले में सीएचसी, पीएचसी और स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को जाना। टीम ने यहां साफ-सफाई के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों ने विषय में पूछा।
टीम वीरवार को भी पानीपत में रहेगी। स्टेट टीबी ऑफिसर डॉ. राजेश राजू शुक्रवार को पानीपत आएंगे। वे उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और सीएमओ डॉ. विजय मलिक के साथ बैठक कर टीम की रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय टीम मंगलवार को पानीपत पहुंची थी। टीम ने पहले दिन राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की रिपोर्ट ली थी। जिला प्रभारी डॉ. लाभ सिंह ने इस बारे में रिपोर्ट ली दी थी। टीम बुधवार को सुबह ही सिवाह, पट्टीकल्याणा, नारायणा व ददलाला गांव में पहुंची। इसके साथ समालखा सामान्य अस्पताल में टीम पहुंची। टीम सदस्यों ने अलग-अलग विषय के बारे में रिपोर्ट ली। इसके साथ कर्मचारियों का साक्षात्कार लिया। जिसमें टीबी उन्मूलन से संबंधित विषयों के बारे में जाना। इसके साथ सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्र पर साफ-सफाई के बारे में जाना। टीम ग्रामीणों से भी रूबरू हुई। मरीजों के घर पर जाकर उनसे फीडबैक लिया। विभाग के रिकॉर्ड को खंगाला गया।
विज्ञापन

17 सदस्यीय टीम ने जिला नागरिक अस्पताल स्थित लैब में लिए जाने वाले सैंपल की डिटेल, जांच का तौर-तरीका, रजिस्टर का रिकॉर्ड, दवा की उपलब्धता की जांच की। इसके अलावा जिला स्तर पर सभी ट्यूबरकुलोसिस यूनिट व फील्ड गतिविधियों और दस्तावेजों की विस्तृत जांच की। सीएचसी और पीएचसी में भी इन सबकी जांच की। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारी अपनी वर्दी में दिखे। टीबी उन्मूलन अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इलाज ले रहे लोगों तक टीम पहुंची।

सिवाह पीएचसी में जांच करते टीम के सदस्य। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें