फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बेटियों की सुरक्षा के लिए म्हारी लॉडो चैन लॉन्च, हॉटलाइन सेवा का भी सीएम ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा (पानीपत)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित आपकी बेटी हमारी योजना के तहत कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। मतलौडा के थिराना गांव स्थित ब्रह्मकुमारीज के ज्ञान मान सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नौ जिलों की 1600 बेटियों को योजना के तहत 12.32 करोड़ रुपये की राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने म्हारी लॉडो चैनल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ होगा। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए हॉटलाइन सेवा का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि म्हारी लॉडो चैनल पर बेटियों की गौरवपूर्ण उपलब्धियों और विकास में योगदान की गाथा सुनाई जाएगी। वहीं हॉटलाइन सेवा बेटियों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध होगी, जिस पर किसी भी आपात स्थिति यह खतरे पर कॉल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि म्हारी लाडो चैनल को लेकर आकाशवाणी से दो घंटे का एक स्लाॅट लिया गया है। इसके अंतर्गत हर रोज दो घंटे महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसी में बेटियों की उपलब्धियों और उनको योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। सीएम ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर हॉटलाइन सेवा- 18001800181 शुरू किया गया है। प्रदेश में इससे पहले 1039 और 112 सेवा संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए सरकार की ओर से विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश सरकार ने महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए महिला थाने भी खोले हैं। विदित हो कि सीएम का समारोह में आने का समय 12 बजे का था, लेकिन वे करीब दो घंंटे देरी से पहुंचे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि परिवहन और महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल और पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा शामिल रहे। समारोह की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार और शहरी विधायक प्रमोद विज ने की। इस मौके पर भारत भूषण, सरला बहन, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और एसपी अजीत सिंह शेखावत मौजूद रहे।

सीएम के कार्यक्रम में 10 मिनट में दो बार गुल हुई बिजली
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रदेश स्तरीय समारोह के दौरान पानीपत में 10 मिनट में दो बार बिजली गुल हो गई। दोनों बार पूरे सभागार में अंधेरा छा गया। मुख्यमंत्री बिजली जाने पर शांत रहे, हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने बिजली निगम अफसरों पर नाराजगी जताई। सीएम के भाषण के दौरान 3:30 बजे बिजली गुल हो गई। यह 3:35 बजे आई। वे अपनी बात रखने लगे तो 3:37 बजे फिर बिजली चली गई। यह करीब 3:40 बजे आई। उधर, भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि पैरा ओलंंपिक में प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है, जबकि पेरिस ओलंपिक होना था। उन्होंने कहा कि देश ने छह मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





इस जिले को इतनी राशि

जिला राशि
यमुनानगर 1.02 करोड़
सोनीपत 2.34 करोड़
कुरुक्षेत्र 3.36 करोड़
जींद 2.32 करोड़
अंबाला 1.89 करोड़
पंचकूला 21.66 लाख
पानीपत 49.29 लाख

करनाल 88.24 लाख
कैथल 30.20 लाख


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें