जिले शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया दीपावली पर्व, प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले के विभिन्न विद्यालयों में दिवाली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान दीया मेकिंग, थाली डेकोरेशन और रंगोली प्रतियोगिता जैसी सांस्कृतिक व रचनात्मक क्रियाओं से विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से भर उठे। इस दौरान विद्यालय प्रमुखों ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने और पटाखे जलाने की बजाय गरीब बच्चों को खुशियां देने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने सजाए दीये
पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में दिवाली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने दीया मेकिंग, थाली डेकोरेशन और रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का सुंदर प्रदर्शन करते हुए आकर्षक दीए, सजे हुए पूजन थाल और रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाईं। विद्यालय प्रांगण रंगों और रोशनी से जगमगा उठा। सभी ने छात्रों की सृजनशीलता और प्रस्तुति की सराहना की। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए सभी को पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया। संवाद
पटाखे जलाने के बजाय गरीब बच्चों को दें खुशियां : रेणुका
पानीपत। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में दिवाली पर्व पर मुख्यातिथि चेयरमैन अतुल जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कक्षा पहली-दूसरी के बच्चों ने आओ राम जी गाने के माध्यम से सबके मन को मोह लिया। कक्षा छठी के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिवाली कैसे मनाए के बारे में समझाया। कक्षा सातवीं की छात्रों ने राम आएंगे... नृत्य द्वारा सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। आठवीं कक्षा के छात्रों ने देखो दीपावली आई..., नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आओ पधारो मोरे अंगना..., दुर्गा मां हम तेरी करे जयकार... आदि गीतों पर नृत्य से वातावरण को आनंदित कर दिया। निदेशक मधु अग्रवाल ने दीपावली की शुभकामनाएं दी और लक्ष्मी व गणेश पूजन का विशेष महत्व बताया। प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों को बम पटाखे जलाने की बजाय उन पैसों से गरीब बच्चों को खुशियां देने का संदेश दिया। संवाद
प्रतियोगिता में मोक्षी, दीवानी, भूमि व श्वेता प्रथम
पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में दिवाली पर विविध कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 11वीं, 12वीं के लिए कला कम रंगोली कट आउट प्रतियोगिता में मोक्षी, दीवानी, भूमि, श्वेता ने प्रथम, तनिशा, जानवी, परी, शालिनी, स्नेहिका ने द्वितीय तथा वर्निका, कशिश, निधि, महक, वंशिका, मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सदनानुसार कक्षा 7वीं से 9वीं के लिए आयोजित थाली सजावट प्रतियोगिता में दयानंद सदन से सातवीं की छात्रा मोक्षा ने प्रथम, विवेकानंद सदन से मन्नत ने द्वितीय तथा लवण्य ने तृतीय स्थान हासिल किया। चौथी से छठी के लिए आयोजित दीया एवं मोमबत्ती निर्माण प्रतियोगिता में दयानंद सदन से सारिका व टैगोर सदन से छवि ने प्रथम, नेहरू सदन से भूमि व पूर्वी ने द्वितीय तथा विवेकानंद सदन से दिशा व दयानंद सदन से नव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर मुस्कान सोनी, ममता जैन, प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा, उप-प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विद्यालय परिसर को फूलों से सजाया
पानीपत। आईबीएल पब्लिक स्कूल में दिवाली मेला मनाया गया। मेले का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी, प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग तथा प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा द्वारा दीप प्रज्वलन व लक्ष्मी पूजन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, दीपों और फूलों से सजाया गया। मेले में विद्यार्थियों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं, दीयों, मोमबत्तियों, सजावटी सामानों तथा अध्यापकों द्वारा पारंपरिक खाद्य पदार्थों के स्टॉल तथा फन गेम्स के स्टॉल लगाए गए। विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों भाषण, नृत्य, गीत ने सभी का मन मोह लिया। संगीत अध्यापक शोभित तथा परमीत ने सुंदर गीत गाकर सबके मन को मोह लिया। संवाद
छात्रों ने गाए सामूहिक भजन
पानीपत। एमएएसडी पब्लिक स्कूल में दिवाली उत्सव पर छात्रों ने सामूहिक भजन-गान के माध्यम से भगवान गणेश, माता लक्ष्मी एवं श्री राम की स्तुति की। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का परिचय दिया। छात्रों की कक्षाओं अनुसार दीपक सज्जा, वाॅल-हैंगिंग, रंगोली बनाओ, तोरण बनाओ प्रतियोगिता जैसी भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, स्वच्छता एवं कलात्मकता का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में मंत्र-उच्चारण के साथ माता लक्ष्मी की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. बबीता भारद्वाज ने सभी स्टाफ सदस्यों एवं छात्रों को शुभकामनाएं दी। संवाद
एसडी विद्या मंदिर हुडा में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई दीपों की श्रृंखला।
एसडी विद्या मंदिर हुडा में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई दीपों की श्रृंखला।
एसडी विद्या मंदिर हुडा में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई दीपों की श्रृंखला।