फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेडक्रॉस के वन स्टॉप सेंटर से मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस इसराना क्षेत्र से बरामद कर लाई थी, कुछ ही मिनटों में सेंटर से निकली बाहर
विज्ञापन

जिम्मेदारी के मामले में पुलिस और सेंटर प्रबंधन आमने-सामने
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। रेडक्रॉस भवन स्थित वन स्टॉप सेंटर से मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला लापता हो गई। पुलिस ने उसे इसराना थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में बरामद किया था। सेंटर में लाए जाने के कुछ ही मिनटों बाद महिला बाहर निकल गई। अब उसकी तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस और सेंटर प्रबंधन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

इसराना थाना पुलिस ने मंगलवार रात करीब 11 बजे गश्त के दौरान महिला को संदिग्ध हालत में देखा था। मानसिक रूप से अस्वस्थ लगने पर उसे सुरक्षा की दृष्टि से रेडक्रॉस स्थित वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया गया। पुलिस के जाने के कुछ देर बाद ही महिला सेंटर से बाहर निकल गई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसराना थाना प्रभारी हरीराम ने बताया कि पुलिस ने महिला को सुरक्षित वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचा दिया था। इसके बाद उसकी देखरेख की जिम्मेदारी सेंटर की थी। दूसरी ओर वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज ईशा ने कहा कि पुलिस बिना कागजात और मेडिकल जांच के महिला को सेंटर में छोड़ गई थी। नियमानुसार किसी को जबरन रोककर नहीं रखा जा सकता।

इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी सिमरन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की तलाश के लिए पुलिस और डायल 112 को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें