फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्वांचल समाज के लोगों ने तीसरे दिन रेलवे स्टेशन पर दिया धरना, सत्ता पक्ष के साथ कांग्रेस और इनेलो का मिला समर्थन

विज्ञापन
स्टेशन पर अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन पर बैठे पूर्वांचल समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बिहार के लिए अतिरिक्त ट्रेनों और पानीपत रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों का रविवार को तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरने को सत्ता पक्ष के साथ कांग्रेस और इनेलो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया।
रविवार को बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस मौके पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के निजी सचिव राजपाल ने स्टेशन पहुंचकर समाज के लोगों से मुलाकात की। वहीं, समाजसेवी विजय जैन ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता बुल्ले शाह, सचिन कुंडू और दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि पानीपत में पूर्वांचल और बिहार से आए बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। उनके आवागमन की सुविधा को देखते हुए पानीपत रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा से जुड़ी मांगों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से उठाना लोगों का अधिकार है। सरकार को इस मांग पर संवेदनशीलता से विचार करना चाहिए। पूर्वांचल समाज के अध्यक्ष उमाशंकर ने कहा कि समाज के लोगों को लगातार परेशानी हो रही है, लेकिन अभी तक सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज के लोग शहर के विकास में योगदान दे रहे हैं, इसके बावजूद उनकी समस्या की सुनवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो प्रदर्शन को जल्द ही आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय रेल मंत्री से पानीपत रेलवे स्टेशन पर आवश्यक ट्रेनों के ठहराव को जल्द मंजूरी देने की मांग की। साथ ही छठ पूजा के दौरान पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पानीपत से बिहार और पूर्वांचल के प्रमुख शहरों के लिए विशेष छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की, ताकि यात्रियों को अपने घर पहुंचने में परेशानी न हो।
धरने में सतपाल राणा, रमेश मलिक, बलजीत सिंह, बलदेव अरोड़ा, सत्यपाल नरवाल, पूर्वांचल समाज से दयानंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें