फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा टैलेंट हंट शो : गायन में शिवानी और वादन में शिवम ने मारी बाजी

विज्ञापन
गायन और वादन प्रतियोगिता में विजेताओं के साथ कॉलेज के ​शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय मेगा टैलेंट हंट शो के दूसरे दिन बुधवार को विद्यार्थियों के हुनर का प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच गायन स्पर्धा में बीए-अंग्रेजी ऑनर्स की छात्रा शिवानी ने अपनी सुरीली आवाज से बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया, वहीं वादन प्रतियोगिता में बीए-प्रथम वर्ष के छात्र शिवम ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राचार्य डॉ. अनुपam अरोड़ा और सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ. मोनिका खुराना की देख-रेख में संपन्न हुआ। टैलेंट हंट शो के दूसरे दिन गायन, वादन और क्विज (प्रश्नोत्तरी) की मुख्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कारों और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। ये विजेता विद्यार्थी अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित यूथ फेस्टिवल और रत्नवाली जैसे बड़े मंचों पर कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि आज विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने शेरो-शायरी के अंदाज में कहा कि पंख ही काफी नहीं हैं आसमानों के लिए, हौसला भी चाहिए ऊंची उड़ानों के लिए। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास और हौसला बढ़ता है। सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. मोनिका खुराना ने कहा कि टैलेंट शो सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह मंच का डर खत्म करने और व्यक्तिगत विकास के लिए एक बेहतरीन जरिया है। पढ़ाई के दबाव के बीच यह आयोजन छात्रों के लिए स्ट्रेस बस्टर साबित हुआ है। इस मौके पर डॉ. संगीता गुप्ता, प्रो. अन्नू आहूजा व प्रो. डेनसन डी पॉल मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम
गायन प्रतियोगिता में बीए-अंग्रेजी ऑनर्स की शिवानी प्रथम, एमए के अनुज द्वितीय और बीएससी के अभिषेक और मिष्टी तृतीय स्थान पर रहे।

वादन प्रतियोगिता में बीए-प्रथम के शिवम प्रथम, बीसीए-तृतीय के दीपक द्वितीय और एमए के प्रशांत और बीए-प्रथम के वैभव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

प्रश्नोत्तरी में बीए-द्वितीय की टीम के लक्ष्य, नितिन और आर्यन प्रथम, वंश, एमए अंग्रेजी-द्वितीय के गोविंद और केशव द्वितीय और बीए की टीम से इशिका, वर्षा और स्नेहा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें