फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेगा लीगल सर्विस कैंप 2 जून को, 35 विभाग एक छत के नीचे होंगे

Sat, 30 May 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से 2 जून को जिला न्यायालय परिसर स्थित बार कॉन्फ्रेंस हॉल में मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 35 से अधिक सरकारी विभाग, संस्थाएं और सामाजिक संगठन एक ही छत के नीचे आमजन को मुफ्त सेवाएं, कानूनी सहायता और विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

डीएलएसए सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वर्षा शर्मा ने बताया कि इस विशेष शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों, जरूरतमंदों और विभिन्न प्रशासनिक व सामाजिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को एक ही स्थान पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है।

शिविर में आधार कार्ड, फैमिली आईडी, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, पंचायत, बैंकिंग तथा महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


विभागवार सेवाएं
शिविर में सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण सहित परिवहन संबंधी समस्याओं का समाधान करेगा। जिला आयुष विभाग आयुर्वेदिक चिकित्सा और पारंपरिक उपचार की जानकारी देगा। लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बैंकिंग योजनाओं और वित्तीय सहायता से अवगत कराएंगे।

समाज कल्याण विभाग कमजोर वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देगा, जबकि शिक्षा विभाग छात्रवृत्ति और शैक्षणिक योजनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान करेगा। कृषि एवं बागवानी विभाग किसानों को फसल उत्पादन, सब्सिडी, मिट्टी जांच और बागवानी से जुड़ी जानकारी देगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग महिला सुरक्षा, पोषण और कल्याण योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा। रोजगार विभाग युवाओं को कौशल विकास और रोजगार योजनाओं से जोड़ेगा। कॉमन सर्विस सेंटर डिजिटल सेवाएं और सरकारी दस्तावेजों से जुड़े कार्यों में सहायता करेगा।

श्रम विभाग श्रमिकों के अधिकारों और योजनाओं की जानकारी देगा। बाल संरक्षण इकाइयां बाल श्रम रोकथाम, गोद लेने और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी सहायता प्रदान करेंगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग राशन कार्ड और खाद्य सुरक्षा योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करेगा।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग पानी और सिंचाई से जुड़ी शिकायतों का निवारण करेगा। पशुपालन विभाग पशुपालकों को बीमा और चिकित्सा सेवाओं की जानकारी देगा। आईटीआई विभाग युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा के अवसरों से अवगत कराएगा।

रेडक्रॉस सोसाइटी स्वास्थ्य एवं आपदा राहत सेवाओं की जानकारी देगी, जबकि मत्स्य विभाग मत्स्य पालन और लाइसेंस संबंधी सहायता उपलब्ध कराएगा। फायर विभाग अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण देगा और साइबर सेल डिजिटल सुरक्षा व साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करेगा।

आधार कार्ड और फैमिली आईडी से संबंधित कार्यों के लिए विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। नशा मुक्ति केंद्र परामर्श और पुनर्वास सहायता प्रदान करेगा। वन स्टॉप सेंटर, बाल देखभाल संस्थान और विभिन्न एनजीओ महिला सशक्तिकरण व सामाजिक कल्याण पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


संपर्क सूत्र
डीएलएसए पानीपत के हेल्पलाइन नंबर 0180-2640125 या ईमेल dlsapnpgmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें