फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेगा लीगल अवेयरनेस व सर्विस कैंप 2 जून को

Wed, 27 May 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से 2 जून को जिला न्यायालय परिसर के मैदानी तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मेगा लीगल अवेयरनेस एवं सर्विस कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें आमजनों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और जनहित सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएलएसए की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वर्षा शर्मा ने मंगलवार को विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। कैंप में विभिन्न विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों को मौके पर ही योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

वर्षा शर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे पुस्तिकाएं, पोस्टर, बैनर, पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री साथ लाएं। साथ ही अधिकारियों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को योजनाओं, आवेदन प्रक्रिया और लाभ संबंधी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराई जा सके। संवाद
उन्होंने बताया कि कैंप में आधार कार्ड बनवाने, स्वास्थ्य जांच, जागरूकता अभियान, पंजीकरण और अन्य जनहित सेवाओं का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस प्रकार के संयुक्त प्रयासों से सरकारी सेवाओं और आमजन के बीच की दूरी कम होगी तथा लोगों में अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
मेगा कैंप में बिजली निगम, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, रोजगार विभाग, कृषि एवं बागवानी विभाग, साइबर सेल, रेडक्रॉस सोसाइटी सहित कई विभाग और सामाजिक संगठन भाग लेंगे।
बैठक में डीईओ राकेश बूरा, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, जिला मत्स्य अधिकारी योगेश शर्मा, रेडक्रॉस प्रोजेक्ट अधिकारी सुदेश, पशुपालन विभाग से डॉ. अशोक, पेंशन विभाग से सरिता सैनी, एलआईसी जिला समन्वयक हितेश चंद, कृषि विभाग से सहायक अभियंता सुधीर, क्रीड से डॉ. सोमपाल और एफएसओ सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें