फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेडिकल स्टोर संचालक पर ब्लेड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पसीना खुर्द गांव में एक मेडिकल स्टोर संचालक पर दो बदमाशों ने ब्लेड से हमला कर दिया। संचालक का आरोप है कि बदमाशों ने उसे धमकी दी कि स्टोर चलाना है तो प्रत्येक महीने एक लाख रुपये देने होंगे। वह जान बचाकर भागने लगा तो आरोपितों ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। पीड़ित ने नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराया और मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दीवाना गांव की सुभाष ने बताया कि उसका पसीना खुर्द में 30 साल से एकता मेडिकल स्टोर है। उसने 22 साल पहले तिलक राज से 30 गज की दुकान ली थी और खुद बनाई थी। गांव के ही कुछ शरारती तत्व उसे गांव में रहने नहीं देते। पहले भी उसकी दुकान बंद करवाने के षडयंत्र से उसके साथ मारपीट कर चुके है। दो माह दुकान बंद करवा चुके है। वकील सुमन ने उसे एक सप्ताह तक बैठकर, कैमरे लगवाकर दोबारा दुकान खोलने की हिम्मत दी। 23 अप्रैल को शाम को दुकान पर था। तभी वहां अंकित, रविंद्र आए। अंकित ने दुकान खोलने के लिए उससे प्रत्येक महीने एक लाख रुपये देने की मांग की। जब उसने मना किया तो उन्होंने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। अंकित ने रविंद्र को गाड़ी से कट्टा लाने के लिए कहा। वह जान बचाकर भागकर सामने नरेश के घर के सामने पहुंचा तो उन्होंने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। उसने ट्रांसफार्मर की साइड में छिपकर जान बचाई। उसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसलिए उसने सेक्टर-29 में थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें