पानीपत। हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 में देश के गोल्डन ब्वॉय और ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भारत का नेतृत्व करेंगे। पिछले साल 2022 में यूजीन में हुई विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले नीरज से इस बार भी भारतीयों को पदक की उम्मीद है।
19 अगस्त को शुरू होने जा रही यह प्रतियोगिता 27 अगस्त तक चलेगी। आज तक भारतीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में केवल दो ही पदक जीत पाए हैं। पहला पदक 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद प्रतिस्पर्धा में जीता था। साल 2022 में 23 खिलाड़ियों में से सिर्फ नीरज चोपड़ा के हाथ कामयाबी लगी थी। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 योग्यता प्रक्रिया शीर्ष रैंक में बीते साल लॉजेन डायमंड लीग में टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई किया था, जहां उन्होंने 89.08 मीटर के थ्रो के साथ 85.20 मीटर की कट ऑफ हासिल की थी।