फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीढ़ियों से पैर फिसलकर गिरने से मिस्त्री की मौत

Tue, 25 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिवनगर कॉलोनी में सोमवार लकड़ी के मिस्त्री चांद की घर में सीढ़ियों से गिरने पर चोटों के कारण मौत हो गई। किला थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

निर्मला ने बताया कि उनके भाई चांद लकड़ी की दुकान पर काम करते थे। वे सोमवार सुबह मकान की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। उसी समय उसे चक्कर आ गया और उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से उसे जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सक ने चांद को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता था। जिसमें दो लड़के और एक लड़की हैं। किला थाना के प्रभारी नीरज ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें