फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबड़ी रोड पर आठ दुकानों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में धार्मिक स्थानों, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास व खुलेआम बिक रहे मांस मीट के दुकानों पर शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए काबड़ी रोड की 8 दुकानों को सील कर दिया है। वहीं आगे भी इसी तरह की कार्रवाई को जारी रखने की चेतावनी भी दी है। निगम की इस कार्रवाई से शहर के मीट व्यवसायियों में खलबली मच गई है। वहीं निगम की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने जमकर सराहा है। पिछले काफी समय के बाद मीट की दुकानों को बंद करवाने की ये अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इसके लिए निगम आयुक्त ने दो टीमों का गठन किया था, जिन्हें मॉडल टॉउन के साथ लगते एरिया ईदगाह रोड व काबड़ी रोड पर कार्रवाई करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। इस कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार कुलदीप समेत निगम के एक्सईएन उमर फारूख, ज्ञानप्रकाश वाधवा व कमिश्नर के पीए विक्रम शामिल रहे। इनके साथ पुलिस के करीब 25 जवान भी कार्रवाई में शामिल रहे।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले मीट व मांस की दुकानों को बंद करने के लिए विधायक व मेयर अपनी बयानबाजी जारी तो करते रहे लेकिन धरातल पर उतर कर इन पर कार्रवाई करने के लिए कोई आगे नहीं आया। इसके बाद निगम आयुक्त ओमप्रकाश ने इन पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक से पुलिस फोर्स मांगी व जिला प्रशासन ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के लिए आवेदन किया था। पुलिस व ड्यूूटी मैजिस्ट्रेट मिलने के बाद ही शुक्रवार को निगम ने कार्रवाई करते हुए काबड़ी रोड की 8 दुकानों को सील कर दिया है।
निगमायुक्त के पीए विक्रम व एक्सईएन उमर फारूख की अगुवाई में निगम टीम समेत प्रशासनिक अमला शुक्रवार शाम काबड़ी रोड पहुंचा। यहां पर खुुलेआम बिक रही मीट की आठ दुकानों को सील किया गया। इस दौरान दुकानदारों को भी जमकर जमवाड़ा लगा रहा। निगम कर्मचारियों ने दुकानों को खाली करवाया और ताला लगाकर सील कर दिया। इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबार दुकानों को खोला गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं निगम टीम ने बताया कि निगम की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद पहुंचे एक्सईएन वाधवा-
जब निगम टीम कार्रवाई करने पहुंची थी तो उनके साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल के साथ निगम एक्सईएन उमर फारूख व विक्रम मौजूद रहे। दुकानों को सील करने की कार्रवाई चलती गई, लेकिन एक्सईएन जेपी वाधवा मौके पर काफी लेट पहुंचे, हालांकि निगम आयुक्त ने उनके हवाले भी एक टीम का गठन किया हुआ था।
वर्जन-
8 दुकानें सील की, आगे भी होंगी-
खुलेआम बिक रहे मीट पर निगम कई बार चेतावनी दे चुका है। वहीं धार्मिक स्थानों व शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास भी मीट की दुकानों पर पांबदी है। अब निगम ने कार्रवाई करते हुए काबड़ी रोड की 8 दुकानों को सील कर दिया है। निगम की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

ओमप्रकाश, नगर निगम आयुक्त, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें