फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर लगाया दो वर्ष से दुराचार करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर निवासी 16 वर्षीय बेटी ने पिता पर आरोप लगाया है कि उसने दो साल तक उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। यहां तक कि एक बाद उसे गर्भ भी ठहर गया, जिसे पिता ने गिरवा दिया। अब वह फिर से गर्भवती हो गई है। बेटी ने हिम्मत करके पड़ोसी महिला से आपबीती बताई, जिसके बाद महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को अपने साथ ले जाकर उसका मेडिकल कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वो तीन भाई बहन है। वह तीनों में सबसे बड़ी है। उसके पिता पेशे से ड्राइवर है। चार साल पहले गृह क्लेश में उसकी मां उन्हें छोड़कर चली गई। उसके पिता जब भी घर आता है, उसके साथ दुष्कर्म करते है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी भी देता है। पिता दूध में नशीली दवा डालकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। एक साल पहले वह चार माह की गर्भवती हो गई थी। पिता ने दवा खिलाकर उसका गर्भ गिरवा दिया। इसके बाद भी पिता उसके साथ लगातार दुराचार करता रहा, जिससे वह फिर पांच माह की गर्भवती हो है। पुलिस अब आरोपी पिता की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रही है। थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि उन्होंने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें