फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस किसी भी वक्त कर सकती है गिरफ्तार

Wed, 19 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो पानीपत
विज्ञापन
हालचाल जानने पहुंचे नेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पानीपत ग्रामीण मोर्चा के प्रधान सतपाल राणा पर जानलेवा हमला करने के मामले में मेयर सुरेश वर्मा की मुश्किले बढ़ गई हैं। पुलिस ने मेयर वर्मा उसके भाईयों व अज्ञात सात-आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस डाबर कॉलोनी में दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, वहीं अस्पताल में भर्ती सतपाल राणा का हाल चाल जानने के लिए भाजपा पार्षद दुष्यंत भट्ट, कांग्रेसी नेता बलबीर पाल शाह का लड़का विक्रम शाह व मुकेश टुटेजा पहुंचे। कांग्रेसी नेताओं ने हमले की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं दुष्यंत भट्ट ने आरोपियों को जल्द ही काबू करने का दावा किया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना शहर पुलिस ने मेयर सुरेश वर्मा के खिलाफ जांच तेज कर दी है। पुलिस ने पानीपत ग्रामीण मोर्चा के प्रधान सतपाल राणा के बयानों पर मेयर सुरेश वर्मा व उसके भाई दलबीर वर्मा, आजाद वर्मा, धनपत वर्मा, विक्रम वर्मा, विक्की व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस डाबर कॉलोनी में दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मेयर वर्मा समेत सभी आरोपियों को किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। अस्पताल में भर्ती सतपाल राणा की हालत में सुधार है। वह अब भी आइसीयू में ही भर्ती है। मंगलवार को सतपाल राणा का हाल-चाल जानने के लिए भाजपा पार्षद दुष्यंत भट्टे,  कांग्रेसी नेता बलबीर पाल शाह के पुत्र विक्रम शाह व मुकेश टूटेजा पहुंचे। उन्होंने सतपाल राणा से हाल-चाल जानकर वारदात के बारे में जानकारी ली। दोनों नेताओं ने हमले की निंदा करते हुए हमला करने के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विदित है कि रविवार की रात डाबर कॉलोनी से वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम से लौटते वक्त पानीपत ग्रामीण मोर्चा के प्रधान सतपाल राणा पर एक दर्जन अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। राणा का आरोप था कि उसे गोली मारने की भी कोशिश की गई। राणा को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सतपाल राणा ने पुलिस में दी शिकायत में मेयर सुरेश वर्मा उसके पांच भाईयों वे सात-आठ अज्ञात लोगों पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सतपाल राणा के बयानों पर मेयर सुरेश वर्मा व उसके भाईयों दलबीर वर्मा, आजाद वर्मा, धनपत वर्मा, विक्रम वर्मा, विक्की व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मेयर व उसके पांच भाईयों समेत एक दर्जन लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस डाबर कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें