फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल सवा नौ घंटे रही लेट

Sat, 08 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनें घंटों की देरी से आ रही हैं। शुक्रवार को मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल समेत 14 ट्रेनें देरी से आईं। यात्री प्रीति और साहिल ने बताया कि वह स्टेशन पर अपनी ट्रेन आने से आधा घंटा पहले पहुंच गए थे। बाद में पता चला कि ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से आ रही है। मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल सवा नौ घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू सवा घंटे की देरी से आई। दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा और जम्मू मेल 48 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन

जम्मू तवी एक्सप्रेस 36 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस 49 मिनट और झेलम 37 मिनट की देरी से आई। उत्तर संपर्क क्रांति एक घंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस सवा एक घंटा और दिल्ली-पानीपत एमईएमयू पौने घंटे की देरी से आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 40 मिनट और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू एक घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन


कुछ ट्रेनों की देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। हालांकि स्टेशन यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाता है।

-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें