मतलौडा। मतलौडा कस्बे में अतिक्रमण और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण मुख्य बस अड्डे के चारों ओर पूरा दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सबसे बड़ी समस्या सुबह, दोपहर और शाम के समय होती है। दोपहर के समय स्कूल बस और दूसरे वाहन फंस जाते हैं। ऐसे में बच्चों का गर्मी में बुरा हाल हो जाता है। वहीं, दैनिक कामकाज के लिए लोगों को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पानीपत-जींद रोड पर स्थित मतलौडा में मुख्य अड्डे पर औसर और कवी सड़क पर चौराहा बनता है। मुख्य सड़क के साथ औसर और कवी गांव की सड़क पर रेहड़ी लगी हुई हैं। इसके साथ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे 45 फीट की सड़क दिन के समय 20 फीट की मुश्किल से रह जाती है। इससे चारों सड़कों पर सुबह ही जाम शुरू हो जाता है। भारी वाहनों के आने पर समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
पुलिसकर्मी तैनात होने से मिलेगी राहत
नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन और पुलिस का अतिक्रमण हटाने और यातायात नियमों को लागू करने की तरफ कोई ध्यान नहीं हैं। इससे अड्डे पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात करना चाहिए, जिससे राहत मिल सकती है।
प्रशासन व पुलिस नहीं करती कार्रवाई
जाेगिंद्र ने बताया कि मुख्य अड्डे पर दुकानदारों ने कई-कई फीट तक अतिक्रमण किया है। ग्राम पंचायत का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई भी नहीं की जाती। इससे अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसका स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
एक-दूसरे को देख कर रहे अतिक्रमण
जोगिंद्र देशवाल ने कहा कि भारी वाहनों के आने पर अड्डे पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदार एक-दूसरे को देखकर सामान बाहर रख रहे हैं। प्रशासन व पुलिस का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के साथ जाम का समाधान करना चाहिए।
अतिक्रमण के कारण निकलना मुश्किल
नरेश कुमार ने बताया कि अड्डे पर सुबह, दोपहर और शाम के समय अतिक्रमण के चलते निकल पाना मुश्किल हो जाता है। यह गंभीर विषय है। स्थानीय लोग पुलिस व प्रशासन को इसके समाधान की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
छात्रों के साथ आमजन भी परेशान
प्रेम जांगड़ा ने कहा कि मुख्य अड्डे पर बस या दूसरे सवारी वाहनों की कोई व्यवस्था नहीं है। दुकानों के आगे रेहड़ी लगी रहती है। वाहनों के सड़क पर खड़े होने से जाम लग जाता है। छात्रों के साथ आमजन को भी परेशानी होती है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए।
मुख्य अड्डे पर पुलिसकर्मी तैनात किया जाता है। कई बार चारों तरफ से एक साथ वाहनों के आने पर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। स्थानीय दुकानदारों को जागरूक किया चुका है। अब कार्रवाई तेज की जाएगी। - राजेश, प्रभारी, थाना पुलिस मतलौडा
मतलौडा अड्डे पर लगा जाम। संवाद- फोटो : samvad
मतलौडा अड्डे पर लगा जाम। संवाद- फोटो : samvad
मतलौडा अड्डे पर लगा जाम। संवाद- फोटो : samvad
मतलौडा अड्डे पर लगा जाम। संवाद- फोटो : samvad
मतलौडा अड्डे पर लगा जाम। संवाद- फोटो : samvad