फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीडीपीओ कार्यालय के सामने से बाइक चोरी

Tue, 28 Apr 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाईक के पास दिखाई दे रहे दो युवक। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
इसराना। बीडीपीओ कार्यालय के सामने एक घर के बाहर से रविवार देर रात एक बाइक चोरी कर ली गई। वारदात पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना इसराना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसराना के हैप्पी ने पुलिस को बताया कि उनका घर बीडीपीओ कार्यालय के सामने है। उन्होंने रविवार की रात रोजाना की तरह अपनी बाइक रात करीब 12 बजे घर के बाहर खड़ी की थी। सोमवार सुबह देखा तो बाइक नहीं मिली। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में दो युवक बाइक का लॉक तोड़ते नजर आए हैं। दोनों ने अपना मुंह कपड़े से बांध रखा था। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुट गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें