फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: कार्पेट फैक्टरी में लगी भीषण आग, 24 घंटे बाद भी उठती रहीं लपटें, दीवार और छत गिरी

Tue, 13 Jul 2021 08:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

दमकल अधिकारी यादवेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी सात गाड़ियां अपनी थीं। वहीं इसके अलावा उन्होंने एक गाड़ी करनाल, एक घरौंडा, एक समालखा, एक गन्नौर और एक एनएफएल से मंगवाई थी। जिनमें पानी और फोम टेंडर दोनों प्रकार की गाड़ियां थीं। जिन्होंने हुड्डा विभाग और सेक्टर 29 स्थित एक फैक्टरी से पानी भरा और लगातार चक्कर लगाए।
विज्ञापन
पानीपत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के सेक्टर-29 के पार्ट-2 स्थित विवर्स इंडिया सीसीपी कार्पेट की फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भंयकर थी कि सोमवार की पूरी रात और मंगलवार का पूरा दिन बीत जाने के बाद भी माल में आग की लपटें उठती रहीं। दमकल विभाग की कुल 12 गाड़ियों ने दिनभर करीब 120 से अधिक चक्कर लगाए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


मंगलवार को बारिश हुई तो इससे भी दमकल कर्मियों को मदद मिली लेकिन फैक्टरी का पूरा माल जलकर खाक हो गया। वहीं फैक्टरी की दीवार और छत भी गिर गई है। मॉडल टाउन निवासी अमित गोयल ने सेक्टर-29 के पार्ट-2 में एक फैक्ट्री किराए पर ली हुई है। विवर्स इंडिया सीसीपी कार्पेट में सोमवार रात करीब 9 बजे आग की लपटें उठती देखकर गार्ड रामवृक्ष ने मालिक को सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग में फोन किया। सूचना पर तुरंत दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। 

दमकल अधिकारी यादवेंद्र शर्मा का कहना है कि उनकी 12 गाड़ियों ने करीब 120 चक्कर लगाए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना के करीब 48 मिनट बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फैक्टरी मालिक ने बताया कि आग की वजह से उनका काफी नुकसान हो गया है। आग की वजह से उनकी फैक्टरी की दीवार और छत तक गिर गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फैक्ट्री मालिक अमित गोयल ने बताया कि अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि रात के समय फैक्ट्री में काम नहीं होता है। फैक्ट्री के बाहर गार्ड रहता है। आशंका है कि फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट की वजह ही आग लगी होगी।

तीन गाड़ियां अब भी छोड़ी
अधिकारी ने बताया कि वह पूरी रात मौके पर रहे। रात नौ बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए उनकी गाड़ियों ने लगातार चक्कर लगाए। सुबह चार बजे जाकर आग धीमी हुई। इसी बीच लेंटर गिर गया। जिसके बावजूद भी गाड़ियों ने चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग की धीमी-धीमी लपटे उठ रही हैं लेकिन छत गिरने से उन्हें परेशानी आ रही है। तीन गाड़ियां उन्होंने मौके पर छोड़ रखी है, जो लगातार काम कर रही है। इसके अलावा पास की दो फैक्टरियों को अलर्ट किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें