फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समागम में आज होगा सामूहिक विवाह

Thu, 06 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
समालखा। संत निरंकारी मंडल की ओर से 78वें वार्षिक समागम के दौरान वीरवार को सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रदेशों के युगल परिणय सूत्र में बंधेंगे। सतगुरु माता सुदीक्षा और निरंकार राजपिता रमित वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। इन सबके बीच वार्षिक समागम में आने वाले श्रद्धालुओं का बुधवार को भी वापस जाना लगा रहा। भोड़वाल माजरी, समालखा व पानीपत के बाजार में इसके लिए जमकर खरीदारी लगातार जारी है। श्रद्धालु अपने साथ गर्म कपड़ों की खरीद की याद लेकर जा रहे हैं।
संत निरंकारी मंडल की ओर से भोड़माल माजरी गांव स्थित आध्यात्मिक स्थल पर 78वां वार्षिक समागम का आयोजन 31 अक्तूबर को शुरू किया था। यह 3 नवंबर तक चला था। समागम में तीन दिन में करीब 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे। समागम में वीरवार को सामूहिक विवाह रखा गया है। स्थल पर इसकी तैयारी पूरी कर ली हैं। जिसमें श्रद्धालुओं के तय रिश्ते पक्के किए जाएंगे और सतगुरु माता अपना आशीर्वाद देंगी। स्थानीय प्रभारी सुरेश निरंकारी ने बताया कि हर साल सामूहिक विवाह किया जाता है। इस बार भी यह सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात तक चलेंगी विशेष ट्रेन
रेलवे की भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेनों का ठहराव और विशेष ट्रेन 7 नवंबर तक रहेंगी। श्रद्धालु इन ट्रेनों के सहारे अपने गंतव्य को जा रहे हैं। ऐसे में भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आते ही श्रद्धालु सीट पाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। कुछ लोग भोड़वाल माजरी में सीट नहीं मिल पाने पर पानीपत या दिल्ली से ट्रेन पकड़ रहे हैं। ऐसे में आसपास के रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई है। निरंकारी समागम के दौरान बाजार में खरीदार लगातार तेजी पकड़ी हुई है। बुधवार को भी समालखा व पानीपत के बाजार में पूरा दिन खरीदारी तेज रही। लोगों ने सुबह से शाम तक कंबल और गृह सज्जा के सामान की खरीदारी की। वहीं समालखा व भोड़वाल माजरी में भी बाजार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें