फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निर्माणाधीन अंडरपास से गिरने पर राज मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर राजनगर में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास से गिरने पर एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। वह घर सब्जी लेने के लिए निकला था और गर्मी लगने पर अंडरपास पर बैठ गया था। सेक्टर-29 औद्योगिक थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को साैंप दिया है।
विज्ञापन

राजनगर के राहुल ने बताया कि उसके पिता विपिन (51) राज मिस्त्री थे। वे वीरवार को नई सब्जी मंडी में सब्जी लेने गए थे। वापस आते समय गर्मी में थकावट होने पर वह राजनगर फाटक पर बने निर्माणाधीन अंडरपास पर बैठ गए। इस दौरान वे एक झटके के साथ नीचे गिर गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उनको अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-29 औद्योगिक थाना पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करान के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राजनगर के विशाल ने बताया कि वह दो दिन पहले मोटरसाइकिल पर जा रहा था। अंडरपास के नजदीक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इससे उसके कंधे पर गहरी चोट लगी है। स्थानीय निवासी राजबीर और हरिसिंह ने बताया कि राजनगर में बेहतर सुविधा के लिए अंडरपास बनाना शुरू किया था। उस समय लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद थी। अंडरपास आज तक नहीं बन पाया है। पहले मंदिर बीच में आने की बात सामने आ रही थी। अब लोगों ने मंदिर हटा लिया है। इसके बाद भी अंडरपास का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें