फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद असंध रोड पर गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : panipat
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित करतार शाह नगर में एक नव-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। मौत से पहले महिला ने अपने पिता को बुधवार सुबह 5 बजे फोन कर झगड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद 7 बजे फिर फोन किया और कहा कि पापा जल्दी आ जाओ, ये लोग मुझे मार देंगे। पिता तुरंत कुंडली से चलकर पानीपत बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां उन्हें बेटी बेड पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए ससुराल पक्ष के लोग उनके पैतृक गांव सफीदों ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

मायके पक्ष के विरोध के बाद शव को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां दोनों पक्ष भिड़ गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची व परिजनों के बयान पर ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज किया और पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। शिवपुरी में ससुराल वालों को लाने का दबाव बनाने के लिए परिजनों ने हंगामा किया व इसके बाद गुस्साए परिजनों ने असंध रोड शनि मंदिर के पास बीच सड़क पर लेट कर जाम लगा दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चंद मिनटों में जाम को खुलवा दिया। इसके बाद विधि विधान से शाम पौने सात बजे मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।
सोनीपत के टीडीआई सिटी कुंडली के जितेंद्र गर्ग ने बताया कि वह फुटवियर मर्चेंट है। सात माह पहले उसने सबसे छोटी बेटी कीर्ति (27) की शादी करतार शाह नगर के राहुल बिंदालिस के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने कीर्ति को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटी को मायके नहीं आने दिया जाता था। शादी के बाद 7 माह में बेटी को सिर्फ दो ही दफा मायके भेजा गया। बुधवार सुबह पांच बजे कॉल कर बेटी ने कहा कि पति और सास-ससुर उसे पीट रहे हैं। फिर बोली की वह संभाल लेगी। लेकिन सात बजे फिर से कॉल आया और कहा कि ये लोग मुझे जान से मार देंगे, पापा आप जल्दी यहां आ जाओ। बेटी के ससुराल पहुुंचने पर मुझे आरोपी राहुल बिंदलिश व उसके माता-पिता ने घर में घुसने नहीं दिया। उन्हें कहा गया कि वे कीर्ति को इलाज के लिए सफीदो लेकर जा रहे हैं। जब उसने बेटी को सरकारी अस्पताल में ले जाने की बात कही तो दामाद ने उसके साथ मारपीट की और बेटी को मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से बाद में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र गर्ग ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने के चलते ही उसके दामाद ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उसकी बेटी की फंदा लगाकर हत्या की है।
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने असंध रोड पर लगाया जाम : बुधवार शाम करीब 7 बजे जब मृतका की चिता को अग्नि दी जा चुकी थी। लेकिन कुछ देर बाद ही मृतका की मां व अन्य परिजन बिलखते हुए शनि मंदिर के साथ लगते असंध रोड पर पहुंच गए और सड़क पर जाकर लेट गए। पीछे-पीछे थाना मॉडल टाउन प्रभारी सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर लेटे परिजनों को अन्य परिजनों के सहयोग से चंद मिनटों में रास्ते से हटाया। पुलिस बल के अलावा थाना शहर प्रभारी जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे।
मरने से पहले लिखा राहुल तुम हमेशा खुश रहना, बॉय फार एवर : मृतका कीर्ति के हाथ का लिखा एक नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि उसने मम्मी-पापा से कई बार हाथ जोड़कर विनती की थी कि वह मायके व ससुराल में से किसी एक को नहीं चुन सकती। उसने कभी अपनी ससुराल के किसी भी सदस्य के बारे में किसी को गलत नहीं बोला है। मेरे मरने से शायद राहुल आपको कोई फर्क न पड़े, लेकिन मैंने हमेशा प्यार किया व अब भी प्यार करती हूं। शायद मेरे मरने के बाद वह आप समझ पाए। पत्र के अंत में लिखा है तुम हमेशा खुश रहना, बॉय फॉरएवर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें