फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर की भूख हड़ताल पर बैठे नगर निगम कर्मचारी

विज्ञापन
नगर निगम में अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी भूखहड़ताल पर बैठे - फोटो : panipat
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के निर्देश पर पानीपत नगर निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बुधवार को 24 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी पालिका बाजार स्थित निगम कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे। निगम कर्मचारियों में से 21 सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने अब भी कर्मचारियों की मानी गई मांगों को लागू नहीं किया तो राज्य कार्यकारिणी के निर्देश पर इस हड़ताल को काम छोड़ हड़ताल में भी बदला जा सकता है। भूख हड़ताल की अध्यक्षता शाखा प्रधान सुभाष चंढालिया ने की और मंच संचालन बलदेव बागड़ी ने किया। भूख हड़ताल पर बैठने वालो में शाखा सचिव कृष्ण बागड़ी, संजय चौहान, राजेंद्र, बलवान, ओमप्रकाश, देशराज, राजकपूर, महाबीर, ईश्वर,नरेश, रणबीर व मनोज सहित 21 सदस्य शामिल है। भूख हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह व सचिव त्यागी, सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त, एसकेएस नेता राजपाल, डा. सुरेंद्र मलिक व तेजपाल ने भी संबोधित किया ओर सरकार से कर्मचारियों की मानी गई मांगों को लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों की क्या हैं प्रमुख मांगें
- निगम कर्मचारियों की मांगों में ठेका प्रथा को बंद करना।
- कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना।
- ठेकेदार के पास लगे कर्मचारियों को रोल पर लेना।
- फायर ऑपरेटरों की 1046 की भर्ती को रद्द करके फायरमैन ड्राइवरों को पक्का करना।
- पुरानी पेंशन स्कीम को ही लागू करना।
- एक्सग्रेसिया स्कीम पहले की तरह ही लागू करना।
- सरकार से हुए समझौते को जल्द लागू करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें